हिन्दू कैलेंडर — पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, करण और त्योहार, हिन्दी में। हर शहर के लिए अलग, क्योंकि तिथि सूर्योदय से बदलती है और सूर्योदय हर शहर में अलग समय पर होता है।

गणना कहाँ से आती है

ग्रहों की स्थिति Swiss Ephemeris से गिनी जाती है, और राशि-नक्षत्र के लिए लाहिरी अयनांश लिया जाता है — वही जो भारत सरकार का राष्ट्रीय पंचांग मानता है। गणना सर्वर पर होती है, आपके फ़ोन या ब्राउज़र में नहीं, ताकि साइट और ऐप एक ही जवाब दिखाएँ।

दिन कहाँ से कहाँ तक

यहाँ दिन सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक गिना जाता है, आधी रात से नहीं — जैसे पंचांग में होता है। इसीलिए एक अंग्रेज़ी तारीख़ पर दो तिथियाँ दिख सकती हैं: सूर्योदय के समय जो तिथि चल रही थी, और दिन में जिस समय वह बदली।

त्योहार की तारीख़ें

हर त्योहार एक नियम से निकलता है — जैसे कार्तिक अमावस्या — और वह नियम हर साल अपने आप गिना जाता है, हाथ से भरी सूची से नहीं। जिन त्योहारों का नियम प्रकाशित पंचांगों से मिलाकर जाँचा जा चुका है, वही साइट पर दिखते हैं; जिनका नियम अभी पक्का नहीं है, वे जाँच पूरी होने तक नहीं दिखाए जाते।

फिर भी स्थानीय परंपरा और मठ-मंदिर की अपनी गणना से एक दिन का फ़र्क़ संभव है। व्रत-उपवास या किसी शुभ कार्य के लिए अपने स्थानीय पंचांग या पुरोहित से मिला लेना ठीक रहेगा।

ऐप

Android ऐप में वही पंचांग, वही त्योहार, और रोज़ सुबह की सूचना — जो आप चाहें तो चालू करें।

निजता

कोई खाता नहीं, कोई ट्रैकिंग नहीं, कोई विज्ञापन नहीं। पूरा ब्यौरा निजता नीति में है।